बाजार का हाल: मुकेश अंबानी ने दो दिन में गंवाए 28,279 करोड़

मुंबई। सऊदी अरामको के चेयरमैन और सऊदी अरब के पब्लिक वेल्थ फंड के गवर्नर यासिर अल-रुमायन (Yasir Al-Rumayyan) को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड में शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 24 जून को कंपनी के एजीएम में इस बारे में घोषणा की जा सकती है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यासिर अल-रुमायन को आरआईएल या नवगठित ऑयल टु केमिकल (O2C) यूनिट में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि पिछले महीने खबर आई थी कि एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल रिफाइनिंग और पेट्रोरसायन इकाई में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए सऊदी अरामको (Saudi Aramco) के साथ नकद और शेयर सौदे पर बातचीत की है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

बता दें कि अंबानी ने अगस्त 2019 में तेल व रसायन कारोबार (ओ2सी) में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी को बेचे जाने के बारे में बातचीत की घोषणा की थी। इस कारोबार में गुजरात के जामनगर में दो तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन संपत्ति शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।