सेंट पॉल स्कूल
सेंट पॉल स्कूल के 1994-95 बैच के छात्रों ने कैम्पस में लगाए पौधे

रायपुर। फादर्स डे के खास मौके पर रायपुर के सेंट पॉल स्कूल के 1994-95 बैच के छात्रों के द्वारा स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण किया गया. छात्रों ने स्कूल कैंपस में पीपल, लिली आम और अन्य प्रकार के पौधों को लगाकर लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।

इसके साथ ही छात्रों ने आपस में यह निर्णय भी लिया कि उनमें से कोई एक रोज स्कूल कैंपस में आकर इन वृक्षों को नियमित रूप से जल प्रदाय करेगा तथा इन वृक्षों की अच्छे से देखभाल सुनिश्चित करेगा।

सभी छात्रों ने अन्य स्कूल के छात्रों से भी निवेदन किया कि जिस स्कूल में उन्हें आज इस काबिल बनाया और जहां उन्होंने अपनी शिक्षा ली उस जगह का ध्यान भी छात्रों को ही रखना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने-अपने स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए, ताकि आपका स्कूल कैंपस हरा-भरा तथा सुंदर दिखाई दे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।