बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

तीन इनामी समेत 35 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, मिलेगा पुनर्वासनीति का लाभ

आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

एसपी गौरव राय ने कहा कि माओवादी समझ चुके हैं खोखली विचार धारा को

दंतेवाड़ा। सरकार के घर वापसी अभियान को लेकर नक्सलियों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बस्तर में लगातार पिछले दो महीने में सैकड़ों माओवादियों ने घर वापसी की है। आज दक्षिण बस्तर के तीनों जिले के सरहदी इलाकों में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है, इनमें से तीन माओवादियों पर शासन की ओर से एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

दक्षिण बस्तर में पुलिस व सीआरपीएफ का माओवादियों पर बढ़ते दवाब का परिणाम नजर आने लगा है। जिसके असर के तौर पर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आज समर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि माओवादी खोखली विचार धारा को समझ चुके हैं। जो लोग नक्सली संगठन को छोड़ कर आ रहे हैं, उनको शासन की पुनर्वासनीति का पूरा लाभ मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर