छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय इमारत और राज्य प्रशासनिक समाचार का प्रतीकात्मक चित्र
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रेनिंग छोड़कर भागने वाले जवानों की बर्खास्तगी सही ठहराई, वहीं राज्य में प्रशासनिक व शैक्षणिक स्तर पर कई अहम निर्णय लिए गए।

CG TOP 5 News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, न्याय व्यवस्था और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। दुर्ग-भिलाई में 3 साल की मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है, वहीं हाईकोर्ट ने जमानतदार न मिलने से 9 साल तक जेल में बंद हत्या के आरोपी को बरी कर दिया है।

उधर अंबिकापुर में जर्जर नेशनल हाईवे को लेकर लोगों ने चक्काजाम किया, पलारी में फर्जी ट्रांसफर मामले में 2 और आरोपी पकड़े गए, और रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्लांट पैथोलॉजी का पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द कर दी गई है।

1. बदहाल नेशनल हाईवे पर फूटा गुस्सा, सड़क पर बैठकर लोगों ने किया चक्काजाम

अंबिकापुर में भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक नेशनल हाईवे की खराब हालत से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। गड्ढों और बोल्डरों से परेशान नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और NH विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।

See also  छत्तीसगढ़ बना राष्ट्रपति फ्लैग हासिल करने वाला सबसे युवा राज्य

2. जमानतदार नहीं मिला तो 9 साल जेल में रहा, हाईकोर्ट ने उम्रकैद के आरोपी को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जांजगीर निवासी देव प्रकाश यादव को बरी कर दिया। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस राधाकृष्ण अग्रवाल शामिल थे। मामले में सामने आया कि जमानतदार नहीं मिलने के कारण वह करीब 9 साल तक जेल में रहा।

3. फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़े गए

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पलारी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है। SP गौरव राय के निर्देश पर पुलिस कूटरचना और धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई कर रही है। इससे पहले बीजेपी नेता समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

4. ट्विन सिटी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 साल की बच्ची H1N1 पॉजिटिव

दुर्ग-भिलाई में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। करीब 3 साल की बच्ची की H1N1 जांच पॉजिटिव आई है। बच्ची का निजी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  CG TOP 5: CBI जांच से शराब घोटाले तक, छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें

सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज के मुताबिक, बच्ची को दो दिन पहले तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शक होने पर RT-PCR जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

5. कृषि विश्वविद्यालय का प्लांट पैथोलॉजी पेपर भी लीक, परीक्षा रद्द

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने BSc कृषि प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी विषय की 7 अगस्त को हुई परीक्षा निरस्त कर दी है। रायपुर पुलिस की 20 अगस्त को सामने आए पेपर लीक मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने इस विषय का प्रश्नपत्र भी लीक किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रविवार को आपात बैठक कर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। इससे पहले BSc कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त की गई थी। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।