बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत में डायरिया तेजी से पैर पसार रहा है। वार्ड नंबर 1 से 4 तक के इलाकों में उल्टी-दस्त की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 24 से ज्यादा मरीजों को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वार्ड नंबर 4 में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही, पलारी स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। आसपास के इलाकों से डॉक्टरों को भी बुलाकर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि इलाज में किसी तरह की कमी न रहे।

पलारी सीएचसी में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि स्थिति अभी काबू में है और सभी भर्ती मरीजों का इलाज लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खाने-पीने का खास ध्यान रखें। पानी को उबालकर ही पिएं और पुराने या सड़े-गले फल-सब्जियों से परहेज करें।

See also  Doctor's Gun Seized : डॉक्टर के लॉकर से मिली AK-47! पुलिस के भी उड़ गए होश, आतंकी कनेक्शन की आशंका…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।