बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। (CGPSC) छत्तीसगढ़ के वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद पहली बार यहां प्रोफेसरों के भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रथम और द्वितीय श्रेणी के 400 पदों पर होनी है भर्ती

इन पदों के लिए पूरे देश से आवेदन आने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय श्रेणी के करीब 400 पदों पर अधिकारियों की भर्ती भी होनी है। इसके लिए सीजीपीएससी के पास कई विभागों से प्रस्ताव आ चुके हैं।

दूर होगी यूजीसी अनुदान में आ रही परेशानी

प्रोफेसरों के पद रिक्त होने की वजह से विश्वविद्यालयों और कालेजों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुदान भी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की ग्रेडिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है। छत्तीसगढ़ में आठ सरकारी और आठ ही निजी विश्वविद्यालय हैं।

यह भी पढ़ें : हाथरस में जातिवाद शुरू : पंचायत का फैसला- आरोपियों को बचाना है, गांव में नहीं घुसने देंगे किसी बाहरी को

आपदा में अवसर: Tata Motors ने दर्ज की बंपर सेल, तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड

IPL 2020 Points Table: जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर, देखें प्वाइंट्स टेबल

आ गयी रिपोर्ट, सुशांत सिंह रापजूत ने किया था सुसाइड

https://youtu.be/iyvP_3bEZmM

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन