टीआरपी डेस्क।  3 महीने के बाद Sushant singh Rajput मामले में आखिरकार रिपोर्ट आ ही गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को खारिज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है। AIIMS मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट कूपर अस्पताल द्वारा निकाले गए निष्कर्षों के साथ शेयर की थी।


रिपोर्ट मिलने के बाद अब CBI इस मामले की जांच सुसाइड एंगल को ध्यान में रखते हुए करेगा। यानी अब आगे की तफ्तीश में इस सवाल का जवाब ढूंढा जाएगा कि अगर सुशांत ने आत्महत्या की थी तो उसकी वजह क्या थी? क्या किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था?


एक लैपटॉप, हार्ड डिस्क, कैनन कैमरा और दो मोबाइल फोन सीज किए गए थे जिनकी जांच अभी चल रही है। अब तक की पड़ताल की बात करें तो सीबीआई कुल 20 से ज्यादा लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है जो इस मामले में आरोपी थे। जांच में अभी सभी आयाम पूर्णतः खुले हुए हैं।

See also  ब्रेकिंग: श्‍मशान पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर, बारिश के बीच अंतिम विदाई

फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद अब CBI करेगी अपना काम

सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में कथित तौर पर पंखे से लटकती पाई गई थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट ने अपना काम कर दिया है। अब ये जांच एजेंसी की जिम्मेदारी है कि इस केस को किसी लॉजिकल नतीजे तक लेकर जाया जाए।

यह भी पढ़ें : हाथरस में जातिवाद शुरू : पंचायत का फैसला- आरोपियों को बचाना है, गांव में नहीं घुसने देंगे किसी बाहरी को

आपदा में अवसर: Tata Motors ने दर्ज की बंपर सेल, तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती

IPL 2020 Points Table: जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर, देखें प्वाइंट्स टेबल


Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस कार्यकर्ता, काले कपड़े पहनकर पहुंचे सांसद