शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026 शुक्र, 30 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की दबिश! अनवर ढेबर के घर पर मारा छापा, बिलासपुर और राजनांदगांव में भी रेड

EOW ACB Raid In Chhattisgarh
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • CG EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में शराब, कोल और CGMSC घोटाले से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है।
  • शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई ठिकानों पर दबिश दी।
  • राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने अनवर ढेबर के घर छापा मारा।
  • इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।

CG EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में शराब, कोल और CGMSC घोटाले से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई ठिकानों पर दबिश दी। राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने अनवर ढेबर के घर छापा मारा। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में तीन से चार अलग-अलग स्थानों पर जांच की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी टीमें पहुंचीं। अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, छापेमारी में अब तक क्या मिला है, इसे लेकर जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अनवर ढेबर के घर EOW की दबिश

राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में अनवर ढेबर के घर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की। छापेमारी का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल जांच एजेंसी की ओर से कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्य सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

बिलासपुर और राजनांदगांव में भी जांच

रायपुर के अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों पर CGMSC और कोल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। टीमें दस्तावेजों की पड़ताल के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं। छापेमारी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई और बरामद सामग्री से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन