शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026 शुक्र, 30 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh

शिवपुरी के बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश, फिर हुआ कुछ ऐसा खाली हाथ हुए फरार

Shivpuri Central Bank of India robbery attempt
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Shivpuri Bank Robbery Attempt: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाया है।
  • 29 अक्टूबर की शाम दो पिस्टल लेकर दो बदमाश बैंक के अंदर घुस गया और बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों को धमकाने लगे।
  • हालांकि, उस वक्त बैंक बंद होने की वजह से बदमाशों को वापस लौटना पड़ा।
  • ये पहली बार नहीं हैं, इससे पहले 16 अक्टूबर को इसी बैंक में लूट की कोशिश हुई थी।

Shivpuri Bank Robbery Attempt: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाया है। 29 अक्टूबर की शाम दो पिस्टल लेकर दो बदमाश बैंक के अंदर घुस गया और बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों को धमकाने लगे। हालांकि, उस वक्त बैंक बंद होने की वजह से बदमाशों को वापस लौटना पड़ा।

ये पहली बार नहीं हैं, इससे पहले 16 अक्टूबर को इसी बैंक में लूट की कोशिश हुई थी। बदमाशों ने सरिया और जैक लेकर बैंक के शटर उठाने की कोशिश की थी। राहत की बात ये रही कि, बदमाश लूट की कोशिश में नाकाम रहे।

पिस्टल लेकर बैंक में घुसे दो बदमाश

जानकारी के अनुसार, एमएम चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने दो बदमाश पहुंचे थे। अंदर घुसकर बदमाश बैंक में मौजूद कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए पैसे देने की मांग की। हालांकि, बैंक बंद होने की वजह से उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। बैंक कर्मचारियों के अनुसार, बैंक का समय खत्म हो चुका था। मैनेजर चाबी लेकर घर लौट चुके थे। इस वजह से बैंक में कैस निकालने की व्यवस्था नहीं थी। यह सुनकर बदमाश तुरंत बैंक से निकलकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमशों के फरार होने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इनमें एएसपी, एसडीओपी और पुलिस की अन्य टीम शामिल थी। पुलिस ने बदमाशों के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। उनके द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने स्कैच तैयार करवाया। फिर मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

13 दिन पहले भी बैंक में चोरी की कोशिश

इससे पहले 16 अक्टूबर को बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने का साजिश रची गई थी। तीन संदिग्ध बदमाश शटर का ताला तोड़कर बैंक के अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन, अपने प्लानिंग में सफल नहीं हो पाए। ये पूरा वाकया बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, बदमाश बैंक के अंदर नहीं घुस पाएं और अंदर का ताला सुरक्षित रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। अब 13 दिन के अंदर दूसरी घटना सामने आने से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन