रायपुर। डायरेक्टरेट ऑफ एविएशन, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किंग एयर बी-200 एयरोप्लेन के लिए वरिष्ठ पायलट भर्ती हेतु वैकैंसी निकाली है। इस पद के लिए 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे साक्षात्कार बुलाया गया है। डायरेक्टरेट ऑफ एविएशन, कैपिटल कॉप्लेक्स महानदी भवन में सभी अभ्यार्थियों को बुलाया गया है।

बता दें कि 12 मई को राजधानी के एयरपोर्ट पर एक सरकारी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव मौत हो गई थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ एविएशन विभाग ने यह नियुक्ति निकाली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।