रायपुर। राज्य सरकार ने स्टेट सर्विस के अधिकारी निर्भय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त के रूप में कार्यरत निर्भय कुमार पर भारतमाला प्रोजेक्ट में अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है।

पूर्व में रायपुर में अनुविभागीय अधिकारी रह चुके निर्भय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने रायपुर-विशाखापट्टनम के प्रस्तावित भारतमाला सड़क कॉरिडोर निर्माण के दौरान कुछ जमीन मालिकों को गलत तरीके से मुआवजा बांटा, जिससे सरकार को नुकसान हुआ।

विभागीय जांच में अनियमितता उजागर

जांच में सामने आया कि निर्भय कुमार ने कुछ भूमि मालिकों को अवैध रूप से मुआवजा दिलवाया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। साथ ही, रिपोर्ट में उनके कामकाज में अनियमितता और लापरवाही पाई गई, जिसके आधार पर राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

See also  CG News: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।