जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय और RI प्रदीप जोशी के कार्यालय के बाथरूम और प्रांगण की सफाई करती नजर आ रही है।
महिला आरक्षक ने यह वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड किया है। वीडियो में वह पुलिस ड्रेस में ही झाड़ू लगाते हुए दिख रही है और RI पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है।
महिला का आरोप है कि वह दो दिन से आमद देने के लिए RI से मुलाकात कर रही है, लेकिन काम कराने के बाद भी उसे ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एडिशनल एसपी ने जारी किया नोटिस
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और RI दोनों से जवाब तलब किया है। साथ ही कहा है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. जांजगीर में महिला आरक्षक से टॉयलेट सफाई का मामला क्या है?
Ans. जांजगीर पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि RI प्रदीप जोशी ने उससे अपने कार्यालय और बाथरूम की सफाई करवाई और 2 दिन से आमद / ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं।
Q2. वीडियो कहां वायरल हुआ?
Ans. महिला आरक्षक ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Q3. RI प्रदीप जोशी पर क्या आरोप है?
Ans. आरोप है कि RI ने महिला आरक्षक से पुलिस ड्यूटी के बजाय निजी साफ-सफाई का काम करवाया और लगातार प्रताड़ित किया।
Q4. इस मामले में पुलिस विभाग ने क्या कार्रवाई की?
Ans. एडिशनल एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए RI और महिला आरक्षक दोनों से जवाब तलब किया है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
Q5. क्या महिला आरक्षक को ज्वाइनिंग मिल गई है?
Ans. अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। महिला का कहना है कि 2 दिन से वह ज्वाइनिंग के लिए भटक रही है लेकिन RI काम कराने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे।



