मंगलवार, 6 अक्तूबर 2026 मंगल, 6 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Korba: टॉयलेट में बर्तनों की सफाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स के खिलाफ कार्रवाई • Janjgir-Champa: RI ने महिला आरक्षक से कराई टॉयलेट की सफाई, वीडियो वायरल होने के बाद ASP ने किया जवाब-तलब • Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, धन-करियर से रिश्तों तक मिलेगा फायदा, पढ़े आज का राशिफल • इतना भारी-भरकम चालान कहां से पटायें हुजूर.. कहते हुए बिलख पड़ी महिलाएं, ट्रेफिक थाने में छाती पीट-पीट कर किया हंगामा, एएसपी ने बताया-क्यों किया गया चालान • Shoaib Dhebar: बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शोएब ढेबर फरार घोषित, विदेशी नंबर से वॉट्सऐप काल पर मिली थी धमकी
छत्तीसगढ़

Ramanujganj: स्कूल में भोजन कर रहे थे बच्चे, मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक किया हमला, फिर मची भगदड़

swarm of bees attacked the children: रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भोजन अवकाश के समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे स्कूल में भगदड़ मच गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। व्याख्याता वेणुधर सिधार ने बताया कि लंच के […]

madhumakkhi ne kata
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

swarm of bees attacked the children: रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भोजन अवकाश के समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे स्कूल में भगदड़ मच गई।

घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। व्याख्याता वेणुधर सिधार ने बताया कि लंच के समय बच्चे भोजन करने बैठे ही थे कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। हमले में 11 स्कूली बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए।

गंभीर घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल

सभी घायलों को तत्काल रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. रुक्मणि और डॉ. शालिनी ने उनका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद चार छात्राओं – दसवीं की समीदा खातून, नंदिनी कुशवाहा, आफरीन अहमान खातून और अफरीना खातून की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार रामानुजगंज अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम आनंद राम नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा और बीईओ विजय कुशवाहा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. रामानुजगंज में मधुमक्खी हमला कहां हुआ?
Ans. यह घटना रामचंद्रपुर विकासखंड के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे लंच ब्रेक के दौरान हुई।

Q2. इस हमले में कितने लोग घायल हुए?
Ans. मधुमक्खियों के हमले में 11 स्कूली बच्चे और 2 शिक्षक घायल हुए हैं। कुल 13 लोग घायल हैं।

Q3. किन छात्राओं की हालत गंभीर है?
Ans. 4 छात्राओं की हालत गंभीर है – समीदा खातून, नंदिनी कुशवाहा, आफरीन अहमान खातून और अफरीना खातून। सभी 10वीं की छात्राएं हैं। इन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Q4. घायल बच्चों का इलाज कहां हो रहा है?
Ans. सभी को पहले रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉ. रुक्मणि और डॉ. शालिनी ने इलाज किया। गंभीर 4 छात्राओं को जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया है।

Q5. घटना के बाद प्रशासन ने क्या किया?
Ans. जानकारी मिलते ही SDM आनंद राम नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा और BEO विजय कुशवाहा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना व इलाज की व्यवस्था देखी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन