राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत महालेखाकार भवन के पीछे स्थित कंवल प्लास्टिक मल्टीलेयर कंपनी में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि फैक्ट्री से उठने वाला काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा है, जिससे आसपास के रिहाइशी इलाकों में दहशत का माहौल है।

आग की चपेट में कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री

घटना के दौरान फैक्ट्री के भीतर से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण मशीन का ओवरहीटिंग होना माना जा रहा है। विधानसभा थाना पुलिस और पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं।

राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, हालांकि कुछ श्रमिक मामूली रूप से झुलस गए हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर गहरा रोष जताया है। इस दौरान कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आई हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।