मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026 मंगल, 13 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur News: घर में फंदे पर मिला आठवीं की छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Raipur News: रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में छात्रा को डांटा-फटकारा गया […]

Raipur student death investigation
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Raipur News: रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में छात्रा को डांटा-फटकारा गया था, जिससे वह परेशान थी। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल में आकांक्षा को काफी डांटा गया था। परिवार ने इसी बात को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, छात्रा की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद स्पष्ट होंगे घटना के कारण

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्रा के साथ क्या हुआ था और वह किन परिस्थितियों से गुजर रही थी। स्कूल में कथित तौर पर डांटे जाने और छात्रा की मौत के बीच किसी संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को स्कूल में लंच के बाद बच्ची ने एक शिक्षिका पर आपत्त्तिजनक टिप्पणी की थी। ऐसी जानकारी मिली कि इस बात को लेकर शिक्षिका ने बच्ची को डांट दिया था। इसके पश्चात उसी दिन शाम को बच्ची को समझाइश देकर शनिवार को अपने पालक के साथ आने को कहा गया। फिर शनिवार को छात्रा की माँ पहुंची तो उन्हें घटना के बारे में बताया गया। और फिर वो बच्ची को लेकर घर चली गई। अगले दिन यानी रविवार को दुःखद सूचना मिली की छात्रा इस दुनिया में नहीं रही।
~ इन्द्राणी दुबे, प्रिंसिपल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, टिकरापारा, रायपुर

डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन