गुरुवार, 17 सितंबर 2026 गुरु, 17 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में इन त्योहारों पर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर […]

CG School Holiday 2026
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में इन त्योहारों पर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा, जिसके तहत कुल 5 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। इसके बाद दीपावली त्यौहार के मौके पर 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष के अंत में शीतकालीन अवकाश की शुरुआत 24 दिसंबर 2026 से होगी, जो 28 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। तीनों अवसरों को मिलाकर 5-5 दिनों के हिसाब से कुल 15 दिनों का अवकाश तालिका में शामिल है।

पिछले सत्र में मिली थी 18 दिनों की छुट्टी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा अवकाश 29 सितम्बर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक, कुल 06 दिनों का दिया गया था। वहीं दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक 06 दिन निर्धारित थी। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक, 06 दिन का अवकाश दिया गया था।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन