Supreme Court Collegium approves appointment of 6 new judges in Chhattisgarh High Court
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए 6 नए जजों के नामों की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी जल्द ही दूर होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 6 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम द्वारा स्वीकृत इन नामों में 4 प्रख्यात अधिवक्ता और 2 अनुभवी न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

इन 6 नामों पर लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की हालिया बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी है, उनमें अधिवक्ता के कोटे से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं, न्यायिक सेवा (जुडिशियरी) से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को जज बनाए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। इन सभी के नामों की मंजूरी के साथ ही अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

बढ़ेगी न्यायिक क्षमता, घटेंगे पेंडिंग मामले

कानूनी जानकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नए जजों के आने से लंबित मामलों (Pending Cases) के निपटारे में तेजी आएगी। जजों की संख्या बढ़ने से कोर्ट की कार्यक्षमता में इजाफा होगा, जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक सुगम और तेज हो सकेगी।


.