बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Mahadev Betting App Case: CBI ने सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में किया पेश, कस्टोडियल रिमांड की कर सकते है डिमांड

Saurabh Chandrakar Appears Before CBI Court
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर सीबीआई की टीम रायपुर की विशेष अदालत पहुंच गई है।
  • उसे विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ठाकुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
  • पेशी को देखते हुए अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
  • कोर्ट रूम के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।

Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर सीबीआई की टीम रायपुर की विशेष अदालत पहुंच गई है। उसे विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ठाकुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी को देखते हुए अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कोर्ट रूम के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। सीबीआई उससे पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है।

करीब 6 हजार करोड़ रुपए के सट्टा घोटाले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम मंगलवार को दिल्ली से फ्लाइट E6 2307 के जरिए रायपुर लेकर पहुंची थी। यहां उसे माना स्थित सीबीआई कैंप कार्यालय में रखा गया था। अब ट्रांजिट रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे रायपुर की अदालत में पेश किया जा रहा है।

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया सौरभ

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के बाद भारत लाया गया है। सोमवार को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। वहां अदालत ने सीबीआई को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी। इसके बाद जांच एजेंसी उसे लेकर रायपुर पहुंची। अब सीबीआई मामले में आगे की पूछताछ के लिए अदालत से हिरासत मांग सकती है।

महादेव सट्टा ऐप के 13 मामलों की जांच कर रही CBI

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस घोटाले से संबंधित 13 एफआईआर जांच के लिए सीबीआई को सौंपी थीं। इनमें से दो मामलों में एजेंसी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच में सट्टा नेटवर्क, बैंक खातों और कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ED भी कर रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रहा है। ईडी सौरभ चंद्राकर के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है। अब सीबीआई की पूछताछ में सट्टा नेटवर्क के संचालन, इससे जुड़े लोगों और पैसों के लेनदेन को लेकर नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन