कैश बुक अपडेट न होने पर खाद्य अधिकारी को थमाया कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

राजनांदगांव। संभागायुक्त महादेव कावरे ने राजनांदगांव कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने उपस्थिति पंजी, लेखा रजिस्टर, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने कलेक्टर न्यायालय में राजस्व आय, न्यायालय अर्थ दण्ड पंजी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कैश बुक का अवलोकन किया तथा सभी पंजी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिटफंड की राशि तथा वेतन पंजी के संबंध में जानकारी ली। संभागायुक्त ने परिवर्तित भूमि लगान वसूली 6 करोड़ 33 लाख रूपए शेष होने पर इसे जल्द पूरा करने के लिए कहा।

न्यायालय नजूल अधिकारी कक्ष में अवलोकन के दौरान उन्होंने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए राजस्व निरीक्षक हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा। राहत शाखा में उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरण, मकान क्षति, आकाशीय बिजली से होने वाली हानि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खाता नवीनीकरण के लिए तहसीलदार एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। खनिज शाखा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिना आवेदन दिए 3 दिन से अनुपस्थित रहने वाले तथा समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 3 कर्मचारियों का वेतन कटौती करने के निर्देश दिए।

See also  छात्रों की मांग के सामने झुका विश्वविद्यालय, ABVU की समस्त आंतरिक परिक्षाएं स्थगित

कैश बुक अपडेट न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी

संभागायुक्त ने खाद्य शाखा के निरीक्षण के दौरान माह जुलाई उपरांत कैश बुक अद्यतन नही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा एवं संबंधित लिपिक बुद्धमणि मंडलोई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिवस के भीतर के भीतर कैशबुक अपडेट करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें
See also  6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की चौथी बैठक, खड़गे ने सभी 28 दलों के नेताओं को बुलाया दिल्ली, पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर होगी मंथन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।