रायपुर। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में फंसे गरीब और जरुरतमंदों की सहायता के ​लिए समाज के सभी वर्गों के लोग सामने आए हैं।
इसी कड़ी में आपदा प्रबंधक रायपुर के आग्रह पर, श्री रानी सती मंदिर समिति रायपुर द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने पहल प्रारंभ की गई है। इस श्रृंखला में मंदिर में गर्म भोजन के पैकेट तैयार कर अधिकारियों को दिए जा रहे हैं ताकि वे इसे जरूरतमंदों तक पहुँचा सकें।

यह अन्न सेवा आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। श्री रानी सती मंदिर समिति ने समाज के लोगों से अपील की है कि अन्न सेवा में आप भी सहभागी बन सकते हैं।
तथा आप सभी सेवाभावी दानदाता भी इस अन्न सेवा के प्रकल्प में जुड़ सकते हैं।

भोजन तैयार करने में सोशल डिस्टेसिंग, सेल्फ सैनिटाइज, लोगों से 3 फिट की दूरी बना कर किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से हम मंदिर में एकत्रित नहीं हो रहे हैं।

See also  PM मोदी से पूर्व CM रमन सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।