नई दिल्ली/रायपुर। पहले सरकार और अब ऑयल कंपनियों ने घर की रसोई पर राहत का डबल डोज दे दिया है। सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 26 फीसदी की कटौती करके पाइप नेचुरल गैस की कीमत में राहत इके संकेत दे दिए हैं। वहीं आईओसीएल की ओर से एलपीजी गैस के दामों में लगातार दूसरे महीने में कटौती कर करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। यह कटौती ऐसे समय में आई है जब देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है और देश के आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं।

देर रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं नई दरें

कई कीमतें देर रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं। कीमतों की बात करें तो देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में 61 रुपए प्रति सिलेंडर से लेकर 65 रुपए प्रति सिलेंडर तक कटौती की है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 96 रुपए से लेकर 101.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक दाम कम किए हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी गिरावट

वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार यह कटौती 96 रुपए से लेकर 101.5 रुपए तक की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।