Action taken over negligence at Potacabin: बस्तर में सरकार विकास के दावे कर रही है, नक्सलवाद खत्म होने की बात कह रही है, लेकिन सुकमा से बदइंतजामी की बड़ी खबर सामने आई। पोलमपल्ली पोटाकेबिन में बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आयी। बच्चों को उल्टी-दस्त होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने दोरनापाल में स्वास्थ्य शिविर लगाया और बीमार बच्चों का इलाज किया गया।
मामला पोलमपल्ली और RMSA छात्रावास का है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सुकमा कलेक्टर खुद निरीक्षण करने पहुंचे। जांच में संचालन में कई खामियां मिलीं। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अधीक्षिका पदमलता मौर्य को प्रभार से हटा दिया गया। उनकी जगह सहायक शिक्षक वैजयंती चंद्रा को नई अधीक्षिका बनाया गया है।

इसी तरह गंजेनार शासकीय कन्या आश्रम में भवन की मरम्मत पूरी हुए बिना ही क्लास शुरू करने पर अधीक्षिका जसबती मांझी को भी पद से हटा दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन
बच्चों की सुरक्षा के लिए पोटाकेबिन में दो नए वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। अब पानी उबालकर ठंडा करके पीने को दिया जा रहा है। पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है, नालियों और शौचालयों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। PHE विभाग ने पानी और खाद्य विभाग ने खाने के सैंपल लिए हैं। प्रशासन ने जिले के सभी पोटाकेबिन और हॉस्टलों में जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
क्या होता है पोटाकेबिन?
नक्सल काल में बस्तर में शुरू हुए ये पोटाकेबिन दरअसल स्कूल-कम-हॉस्टल हैं। यहां कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे रहते हैं, पढ़ते हैं और उन्हें खाने-पीने समेत सारी सुविधाएं दी जाती हैं।
FAQ: सुकमा पोटा केबिन वरदान हटाई गईं
सवाल 1. सुकमा में क्या हुआ?
जवाब: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में कई बच्चों को उल्टी-दस्त हुई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
सवाल 2. प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?
जवाब: कलेक्टर ने निरीक्षण कर अधीक्षिका पदमलता मौर्य को हटाया और वैजयंती चंद्रा को प्रभार दिया, साथ ही पानी और भोजन के सैंपल लिए गए।
सवाल 3. पोटाकेबिन क्या होता है?
जवाब: ये बस्तर में नक्सल काल में शुरू हुए स्कूल-कम-हॉस्टल हैं, जहां कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे रहकर पढ़ते हैं।
सवाल 4. क्या और हॉस्टल पर भी कार्रवाई हुई?
जवाब: हां, गंजेनार कन्या आश्रम में बिना मरम्मत पूरी हुए क्लास शुरू करने पर अधीक्षिका जसबती मांझी को भी हटाया गया है।


