CM Sai issues strict order cases of molestation of girls: रुद्राराम एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से बैड टच और छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया। छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप के समक्ष कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ शिकायत की। मामला CM तक पहुंचा तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस मामले में छात्राओं द्वारा की गई शिकायत में कहा गया कि शिक्षक बार-बार गलत तरीके से छूकर परेशान करता था। पालकों के मुताबिक बच्चियां 2024 से डर और धमकी के कारण चुप थीं। मामला खुला तो पालकों ने सीधे कलेक्टर और SP से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी – सीएम साय
सीएम ने स्पष्ट कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए और मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश
साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में बालिका छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से ऐसे संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की पड़ताल करने को कहा है।
एक छात्रा की शिकायत के बाद दूसरी छात्राएं भी आगे आईं
12 सितंबर को एक पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या ने 7 अक्टूबर 2025 को गलत नीयत से आपत्तिजनक स्पर्श कर छेड़छाड़ की, अलग-अलग मौकों पर दोबारा प्रयास किया, जिसका छात्रा ने विरोध किया। इसके बाद बाकी छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए आपबीती सुनाई। छात्राओं ने बताया कि बीते 2 साल से उनके साथ यह हो रहा था मगर टीचर की धमकी के चलते वे डरी हुई थीं।
प्राचार्या पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप
पीड़ित छात्राओं के पालकों का कहना है कि जब छात्राओं ने प्राचार्या से टीचर की शिकायत की तब उन्होंने डांटकर चुप करा दिया, जिसके बाद मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई। पालकों ने प्राचार्या की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम 2012 की धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. मामला क्या है?
रुद्रारम एकलव्य में कंप्यूटर शिक्षक पर 7 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप।
Q2. CM ने क्या कहा?
CM विष्णुदेव साय ने कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, दोषी को न बख्शने और प्रदेशभर के बालिका छात्रावासों की सुरक्षा समीक्षा के आदेश।
Q3. शिकायत किसने की?
7 छात्राओं ने कलेक्टर विश्वदीप के समक्ष, एक पीड़िता की मां ने 12 सितंबर को पुलिस में FIR कराई।
Q4. आरोपी कौन?
कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या, 7 अक्टूबर 2025 को 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप।
Q5. केस कहां दर्ज?
BNS और पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत, विवेचना जारी।



