शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2026 शुक्र, 9 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

प्रोफेसर अपहरण और लूटकांड: मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ने खोली पोल

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूर चंद गुप्ता के अपहरण और लूट के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 99,100 रुपये नकद, बाइक, चाकू और मोबाइल जब्त किए गए […]

प्रोफेसर अपहरण और लूटकांड: मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ने खोली पोल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूर चंद गुप्ता के अपहरण और लूट के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 99,100 रुपये नकद, बाइक, चाकू और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में पहले 24 घंटे के भीतर ही एक आरोपी सुनील सारथी को धर दबोचा था। उसी से पूछताछ के बाद मुख्य साजिशकर्ता राजेंद्र कुमार महंत उर्फ प्रदीप महंत, उसका छोटा भाई नरेंद्र उर्फ नंदू महंत और औरदा निवासी दिनेश सारथी को भी पकड़ा गया।

इवनिंग वॉक पर गए प्रोफेसर को घेरा, आंख पर पट्टी बांधकर की लूट

प्रोफेसर गुप्ता ने रिपोर्ट में बताया कि 5 अक्टूबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच वे डीपापारा और शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहे थे। थकान होने पर वे सड़क किनारे डबरी के पास माइलस्टोन पर बैठ गए। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया, आंखों पर पट्टी बांधी और पेट-गर्दन पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया। वहां मारपीट कर उनसे मोबाइल का पासवर्ड, Google Pay और BHIM UPI का पासवर्ड ले लिया।

UPI से लूटी रकम, घर फोन करवा गुमराह किया

आरोपियों ने एक महिला के खाते का QR कोड मंगवाकर पीड़ित के मोबाइल से ही कई ट्रांजैक्शन में रकम ट्रांसफर करवा ली। साथ ही प्रोफेसर से घर पर फोन भी करवाया ताकि परिजनों को शक न हो। लेकिन बातचीत के दौरान परिजनों को शक हो गया। उन्होंने लोकेशन ट्रेस की और ग्रामीणों के साथ पंडरीपानी पहुंच गए। परिजनों के आने की आहट पर आरोपी प्रोफेसर को छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ से सुनील को पकड़ा और फिर पूरे गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक, फिरौती और लूट के इरादे से ही इस साजिश को रचा गया था।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. रायगढ़ प्रोफेसर अपहरण कांड क्या था?

Ans. 5 अक्टूबर को जकेला निवासी प्रोफेसर कपूर चंद गुप्ता इवनिंग वॉक पर थे, तभी 4 आरोपियों ने उन्हें किडनैप कर चाकू की नोक पर UPI से पैसे ट्रांसफर करा लिए थे।

Q2. पुलिस ने कितने आरोपियों को पकड़ा और क्या बरामद किया?

Ans. कुल 4 आरोपी – राजेंद्र महंत, नरेंद्र महंत, दिनेश सारथी और सुनील सारथी गिरफ्तार हुए हैं। 99,100 नकद, बाइक, चाकू और मोबाइल जब्त हुए हैं।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन