शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2026 शुक्र, 9 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur online Satta Nitin Motwani Arrested: कारों में सट्टा पैनल चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 9 महीने से था फरार, जानें पुलिस ने ​कैसे दबोचा

रायपुर। ऑनलाइन बेटिंग साइट के जरिए सट्टा पैनल संचालित करने के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 9 महीने से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से मामले से जुड़े दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में पहले ही छह आरोपियों को […]

Raipur online Satta Nitin Motwani Arrested: कारों में सट्टा पैनल चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 9 महीने से था फरार, जानें पुलिस ने ​कैसे दबोचा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। ऑनलाइन बेटिंग साइट के जरिए सट्टा पैनल संचालित करने के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 9 महीने से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से मामले से जुड़े दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

इस मामले में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उस दौरान पुलिस ने 37.50 लाख रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और तीन कारें समेत करीब 92.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया था।

कारों में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

मामला गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास का है। पुलिस के मुताबिक, यहां चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37.50 लाख रुपए नकद और करीब 5 लाख रुपए कीमत के 10 मोबाइल फोन जब्त किए थे। इसके अलावा दो महिंद्रा थार और एक नेक्सा XL6 समेत तीन कारें भी जब्त की गई थीं। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपए आंकी थी।

छह आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के रूप में हुई थी। मामले में गंज थाने में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत केस दर्ज किया गया था।

रायपुर में मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन बेटिंग साइट jmdbet777.com का पैनल संचालित करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी कार्रवाई के बाद से फरार था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान जांच टीम को उसके रायपुर में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन बेटिंग साइट का पैनल संचालित करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन