शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2026 शुक्र, 9 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Kanker: जवानों को विस्फोट से उड़ाने की साजिश नाकाम, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की सजा

Court sentences Naxalites: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर की NIA विशेष कोर्ट ने नक्सल मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। जवानों को विस्फोट के जरिए निशाना बनाने की साजिश रचने वाले दो नक्सलियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया […]

Kanker: जवानों को विस्फोट से उड़ाने की साजिश नाकाम, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की सजा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Court sentences Naxalites: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर की NIA विशेष कोर्ट ने नक्सल मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। जवानों को विस्फोट के जरिए निशाना बनाने की साजिश रचने वाले दो नक्सलियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दीपक के गुप्ता ने सानू कोमरा (23) और अर्जुन साहू (22), दोनों निवासी बेड़ापारा आलपरस, थाना कोयलीबेड़ा को दोषी करार दिया।

कैसे पकड़े गए थे आरोपी?

मामला 28 अक्टूबर 2023 का है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के चिलपरस-नयापारा पहाड़ी के पास BSF और पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग पर थी। जंगल में कुछ संदिग्ध भागते दिखे। घेराबंदी कर टीम ने सानू और अर्जुन को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक दोनों प्रतिबंधित माओवादी संगठन की जनमिलिशिया से जुड़े थे।

डेटोनेटर, लोहे के टुकड़े और पाइप बम का सामान बरामद

तलाशी में इनके पास से 9 डेटोनेटर, तार का बंडल, एक स्विच, प्लास्टिक रस्सी के 3 बंडल, छर्रों के 2 पैकेट, करीब 1 किलो लोहे के टुकड़े, 2 पाइप और एक मोबाइल बरामद हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि ये सामान जवानों को निशाना बनाने के लिए IED बनाने के लिए रखा गया था।

अभियोजन पक्ष ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोप साबित किए।

कांकेर में अब तक 3 मामलों में फैसला

कांकेर जिले में नक्सल मामलों से जुड़े कुल 36 केस लंबित थे। अब 3 में फैसला हो चुका है। इससे पहले सितंबर 2026 में कांकेर कोर्ट ने SZCM प्रभाकर राव और उसकी पत्नी DVM राजे कांगे के मामले में फैसला सुनाया था, जबकि 16 सितंबर को भानुप्रतापपुर NIA कोर्ट ने नक्सली पोलूराम आंचला को 10 साल की सजा सुनाई थी। अब जिले में 33 नक्सल मामले लंबित हैं।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. कांकेर में किन दो नक्सलियों को सजा हुई है?

Ans. सानू कोमरा और अर्जुन साहू, जो कोयलीबेड़ा के जनमिलिशिया सदस्य हैं। दोनों को भानुप्रतापपुर NIA कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है।

Q2. इन पर क्या आरोप था और क्या बरामद हुआ था?

Ans. आरोप था कि ये जवानों को IED विस्फोट से उड़ाने की साजिश रच रहे थे। इनके पास से 9 डेटोनेटर, स्विच, तार, लोहे के टुकड़े और पाइप बरामद हुए थे।

Q3. कांकेर में नक्सल मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है?

Ans. जिले में कुल 36 नक्सल केस लंबित थे, जिनमें से 3 में फैसला आ चुका है। अब 33 मामले अभी भी कोर्ट में लंबित हैं।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन