बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

सौरभ चंद्राकर का सहयोगी रवि उप्पल को दुबई में किया गया गिरफ्तार ?

ravi uppal arrest
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • महादेव सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय एजेंसियों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है।
  • सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसके सहयोगी और महादेव ऐप के दूसरे प्रमोटर रवि उप्पल को भी दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है।
  • बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 नवंबर को ईडी को रवि उप्पल को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
  • इसके बाद से ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं।

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय एजेंसियों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसके सहयोगी और महादेव ऐप के दूसरे प्रमोटर रवि उप्पल को भी दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 नवंबर को ईडी को रवि उप्पल को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। अब भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक सूत्रों से उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। हालांकि UAE की तरफ से अभी तक भारत को आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

ईडी और सीबीआई अब रवि उप्पल को जल्द भारत लाने की कोशिश में जुटी हैं। रवि उप्पल महादेव बेटिंग ऐप का सह-संस्थापक है और सौरभ चंद्राकर का करीबी सहयोगी माना जाता है।

गौरतलब है कि 4 दिन पहले ही सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार किया था। वह इस समय सीबीआई की रिमांड पर है। अब उसके सहयोगी की गिरफ्तारी से महादेव ऐप मामले में जांच और तेज होने की उम्मीद है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन