Bhopal New Market Fire: भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में 5-6 दुकानें आ गईं। लपटें करीब 25 फीट तक उठने लगीं, जबकि धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग लगते ही पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।
दुकान में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
भटूरे बनाए जा रहे थे, तभी भड़की आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय दुकान पर भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई। कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। यह दुकान मंदिर के ठीक पीछे स्थित है। आग बढ़ने के साथ लपटें करीब 25 फीट तक उठने लगीं। धुआं इतना ज्यादा था कि करीब 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।
आसपास की दुकानें भी आईं चपेट में
आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की कुछ दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें देखकर न्यू मार्केट में लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान में लगे पर्दों की वजह से आग तेजी से फैलने की बात सामने आई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। दमकलकर्मी आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं।
5 FAQs
प्रश्न 1: भोपाल के न्यू मार्केट में आग किस दुकान से शुरू हुई?
उत्तर: आग न्यू मार्केट में स्थित एक छोले-भटूरे की दुकान से शुरू हुई, जो मंदिर के ठीक पीछे स्थित है.
प्रश्न 2: आग लगने की यह घटना किस दिन और समय हुई?
उत्तर: यह घटना गुरुवार दोपहर के समय हुई जब दुकान में भटूरे बनाए जा रहे थे.
प्रश्न 3: इस आग से न्यू मार्केट में कितनी दुकानों को नुकसान पहुंचा है?
उत्तर: आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की 5 से 6 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.
प्रश्न 4: आग इतनी तेजी से क्यों फैली?
उत्तर: शुरुआती जानकारी के अनुसार दुकान में लगे पर्दों की वजह से आग तेजी से फैली.
प्रश्न 5: क्या हादसे में हुए नुकसान या आग के कारणों का पता चला है?
उत्तर: फिलहाल आग लगने के मुख्य कारण और उससे हुए कुल नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.



