सोमवार, 2 नवंबर 2026 सोम, 2 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh

रात 10:30 बजे होटल में क्या हुआ, जिसमें चार कर्मचारियों की जान चली गई?

Ujjain Hotel Shri Ganga tragedy
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Ujjain Hotel Accident: उज्जैन के देवास रोड स्थित एक होटल में वेस्ट चैंबर की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत हो गई।
  • रात करीब 10:30 बजे कई कर्मचारी चैंबर की सफाई के लिए अंदर उतरे थे।
  • आशंका है कि, चैंबर में जमा जहरीली गैस के कारण कर्मचारी बेहोश होकर गिर गए।
  • उन्हें बचाने की कोशिश में कुछ अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए।

Ujjain Hotel Accident: उज्जैन के देवास रोड स्थित एक होटल में वेस्ट चैंबर की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत हो गई। रात करीब 10:30 बजे कई कर्मचारी चैंबर की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। इस दौरान वे अंदर फंस गए।

आशंका है कि, चैंबर में जमा जहरीली गैस के कारण कर्मचारी बेहोश होकर गिर गए। उन्हें बचाने की कोशिश में कुछ अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी

प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चैंबर का एक हिस्सा कटर से काटकर चारों कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें CPR देने के बाद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

साथियों को बचाने उतरे कर्मचारी भी बीमार पड़े

होटल के राइड साइड में वेस्ट चैंबर बना हुआ है। इसमें होटल के कन्फेक्शनरी यानी मिठाई-बेकरी और डेयरी सेक्शन से निकलने वाला कचरा जमा होता है। सफाई के दौरान कर्मचारी इसी चैंबर में उतरे थे। जब बाहर मौजूद कर्मचारियों को पता चला कि उनके साथी अंदर फंस गए हैं, तो कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए चैंबर में उतर गए। वे भी अंदर मौजूद गैस की चपेट में आ गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

तीन मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीन कर्मचारियों की पहचान कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा के तौर पर हुई। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। साथियों को बचाने के लिए चैंबर में उतरे दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान में शामिल एक सब-इंस्पेक्टर का इलाज भी अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच रही हादसे की वजह

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चैंबर में गैस जमा होने की वजह और कर्मचारी उसकी चपेट में कैसे आए इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन