इलाहाबाद। 16 जून को रिलीज हुई आदिपुरुष फिल्म के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म ने बड़ी संख्या में दर्शकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं। कोर्ट ने डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है। बता दें कि दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ याचिका दायर कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये फटकार लगाई।

याचिका नें लोगों ने कहा कि उन्हें डायलॉग्स से काफी दिक्कत हैं। रामायण हमारे लिए आदर्श हैं, लोग घर से निकलने से पहले रामचरित मानस पढ़ते हैं।  कोर्ट ने सेंसर बोर्ड पर अपनी जिम्मेदारी न निभाने को लेकर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि कुछ सीन हद से ज्यादा वयस्क श्रेणी की फिल्मों से मिलते जुलते लगे। साथ ही पीठ ने कहा कि ये अच्छा है कि लोगों ने फिल्म देखने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को नुकसान नहीं पहुंचाया।

See also  ड्रग्स मामले में काॅमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ी, बनी 200 पन्नों की चार्जशीट

भगवान हनुमान और सीता को ऐसे दिखाया गया है जैसे वे कुछ भी नहीं हैं। इस चीजों को शुरुआत से ही हटा दिया जाना चाहिए था। आदिपुरुष फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।