नई दिल्ली। राजस्थान में आगमी विधानसभा चुनाव को महज चार महीने शेष है। राजस्थान चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जहां भाजपा और कांग्रेस 200-200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है वहीं दोनों पार्टियों की टेंशन आम आदमी पार्टी ने भी बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा की उनकी पार्टी राजस्थान में पूरी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है और आम आदमी पार्टी  राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है।

ऐसे में आप के अन्य पार्टियों के साथ महागठबंधन में शामिल होने की खबरों के बीच उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उदयपुर में कहा कि राजस्थान सरकार में कोई भी विभाग बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा।

See also  मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: कन्या विवाह योजना 5 साल और बढ़ेगी, 525 स्कूल अपग्रेड, किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री गहलोत भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा की राजस्थान के गंगानगर में हुई आप की सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं कि राजस्थान में सरकार आई तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। साथ ही उन्होंने गहलोत सरकार फ्री बिलजी के मुद्दे पर भी निशाना साधा है। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।