Board Exam Canceled : 5वीं और 8वीं की बोर्ड एग्जाम रद्द, अब अगले सत्र में होगी परीक्षा, जानें वजह
Board Exam Canceled : 5वीं और 8वीं की बोर्ड एग्जाम रद्द, अब अगले सत्र में होगी परीक्षा, जानें वजह

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने अगली सूचना तक कक्षा 5 और 8 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। कई अभिभावकों, निजी स्कूल संघों और CBSE से संबद्ध स्कूलों द्वारा जमकर विरोध किए जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह निर्णय लिया है। घोषणा के अनुसार, बोर्ड परीक्षा अगले सत्र से आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “5वीं, 8वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला फिलहाल सीबीएसई एवं हरियाणा बोर्ड दोनों की तरफ से स्थगित कर दिया गया है। अब अगले सत्र से इन कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएंगी। इससे पहले रविवार को छात्रों के अभिभावको ने 5वीं एवं 8वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…