कोलकाता: कोरोना पाजिटिव पाए गए पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से विधायक रहे तमोनाश घोष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वे 60 साल के थे। उन्हें मई के महीने में कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। वे फाल्टा सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे और 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष थे।

बता दें देश में कोरोना मरीजों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ तेजी से बढ़ रही है। अब तक 4.40 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं। इस वक्त हर दिन औसतन 15 हजार नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।

See also  IB डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल बढ़ा, अब 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।