रायपुर/अंबिकापुर। सूरजपुर और बलरामपुर जिले में तीन हथिनियों की मौत के मामले में केंद्रीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय दल को आशंका थी कि सुनियोजित तरीके से कहीं हाथियों की हत्या तो नहीं की जा रही है। स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया। जांच दल के केंद्रीय टीम में शामिल साइंटिस्ट डॉ. सेलवन, प्रोजेक्ट एलिफेंट की कंट्री कंसलटेंट प्रज्ञा पंडा व पशु चिकित्सक डॉ. अंकुश दुबे शामिल हैं।


केंद्रीय दल के सदस्यों ने घटनास्थल के आसपास पहुंचे ग्रामीणों के अलावा मैदानी कर्मचारियों से भी पूछताछ की। केंद्रीय दल के आने की वजह से हाथियों से नुकसान झेल रहे ग्रामीणों ने भी अपनी समस्या रखी। केंद्रीय दल को हाथियों द्वारा मकान व फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से भी अवगत कराया गया।
इन घटनाओं के बाद टीम ने वन विभाग द्वारा हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर भी केंद्रीय दल ने स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान गांव वालों ने हाथियों से हो रहे नुकसान से भी केंद्रीय दल को अवगत कराया।

See also  Big Breaking: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

केंद्रीय दल ने गणेशपुर और करवां, गोपालपुर का भ्रमण कर गांव वालों से पूछताछ की। हाथियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय स्तर पर हाथियों के अलावा जानमाल की सुरक्षा के लिए उपायों पर भी पूछताछ की।
.एसएस कंवर, वन संरक्षक वन्य प्राणी,सरगुजा वनवृत्त।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।