Bishnoi Gang Network: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर गोलीबारी की घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है। रविवार शाम जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते वक्त अभिनेता की कार पर गोलियां चलाए जाने की खबर सामने आई। इसके बाद एक कथित ऑडियो क्लिप भी सामने आई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। इसी बीच गैंग के सदस्यों की संख्या, काम करने के तरीके और उसके कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग में 700 से 800 सक्रिय सदस्यों और शूटर है। इसे एक ही जगह से संचालित संगठन के बजाय अलग-अलग क्षेत्रों में फैले नेटवर्क के रूप में देखा जाता है। रिपोर्टों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई जेल में रहते हुए भी अपने सहयोगियों के जरिए कथित तौर पर नेटवर्क की गतिविधियों को निर्देशित करता रहा है।
चार परतों में करते है काम
रिपोर्टों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सहयोगियों में गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई है। नेटवर्क की दूसरी परत में हथियारों की व्यवस्था, पैसों के लेन-देन और अन्य रसद संबंधी काम देखने वाले लोगों के शामिल होने की बात कही जाती है।
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क
जानकारी अनुसार गिरोह से जुड़े लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे मंचों के जरिए युवाओं से संपर्क करते हैं। कथित तौर पर उन्हें पैसों का लालच या विदेश भेजने का वादा देकर नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश की जाती है। वारदातों में शामिल लोगों को निर्देश और हथियार उपलब्ध कराने के आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि, नेटवर्क की वास्तविक संरचना और भर्ती के तरीकों से जुड़े सभी विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।
मुंबई में दहशत
मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी और बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसी घटनाओं के बाद बिश्नोई गैंग का नाम लगातार सुर्खियों में रहा है। अब टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में दहशत है। वहीं विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार दुबई, थाईलैंड और यूरोप के कुछ देशों में बिश्नोई नेटवर्क फैला हुआ है।
कनाडा और अमेरिका तक अंतरराष्ट्रीय संपर्क
कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ का नाम लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े कई मामलों में सामने आया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी उसका नाम जांच के दौरान चर्चा में रहा। अमेरिका में अनमोल बिश्नोई का नाम भी इस नेटवर्क से जुड़े मामलों में सामने आया है। इसके अलावा, रोहित गोदारा और सचिन थापन जैसे नामों का उल्लेख विदेश से कथित तौर पर गतिविधियां संचालित करने के आरोपों में किया जाता रहा है।



