जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र के शिव नगर में न्यू लाइफ अस्पताल स्थित है। इस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में मरीज और अस्पताल के कर्मचारी भी थे।

मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड मामले में अस्पताल के संचालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर अस्पताल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद चारों संचालक फरार है । दूसरी ओर परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस अग्निकांड की जांच के लिए संभागायुक्त बी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समिति एक माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Breaking : इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में कल से सप्ताहभर रात 10 से सुबह 6 बजे का नाइट कर्फ्यू, कोरोना की दूसरी लहर का खतरा