शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 शुक्र, 25 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

कानपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा! करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या में बेटा गिरफ्तार, नौकर के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 5 सितंबर को हुई हत्या के बाद पुलिस लगातार मामले की कड़ियां जोड़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और […]

Kanpur Murder Case
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 5 सितंबर को हुई हत्या के बाद पुलिस लगातार मामले की कड़ियां जोड़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और मिले डिजिटल व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के मुख्य आरोपित नौकर विशाल गौतम ने शुरुआत में कारोबारी की बहू शालू मिनोचा को साजिश का जिम्मेदार बताया था। लेकिन पुलिस कस्टडी में करीब एक घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना बयान बदलते हुए दावा किया कि विनीत मिनोचा की हत्या उसने सुब्रत के कहने पर की थी। विशाल ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले साजिश तैयार की गई थी।

पहले शालू का नाम लेने की बताई वजह

पूछताछ के दौरान पुलिस ने विशाल से यह भी सवाल किया कि उसने सबसे पहले शालू का नाम क्यों लिया। विशाल के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के बाद वह घबरा गया था और खुद को बचाने के लिए उसने शालू का नाम लिया। बाद में पूछताछ के दौरान उसने सुब्रत का नाम लिया और दावा किया कि उसे हत्या के बाद शालू का नाम लेने के लिए कहा गया था।

200 से ज्यादा सवालों में उलझा सुब्रत

पुलिस के मुताबिक, सुब्रत, शालू, विशाल और राजकिशोर से 200 से अधिक सवाल किए गए। पूछताछ अलग-अलग चरणों में हुई और पुलिस ने आरोपितों के बयानों को डिजिटल साक्ष्यों, लोकेशन और आपसी बातचीत से मिलाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान सुब्रत के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

तीन दौर की पूछताछ के बाद कार्रवाई

बुधवार को शालू, विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। सुब्रत को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग चरणों में उससे पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने पहले अलग-अलग और बाद में आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर सवाल किए। इसके बाद सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुब्रत पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज

पुलिस पूछताछ में सुब्रत पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, क्रेडिट कार्ड से अधिक खर्च, पार्टी और घूमने-फिरने की आदतों के अलावा गेमिंग और सट्टेबाजी में पैसे गंवाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। पुलिस अब इन आर्थिक परिस्थितियों को हत्या की कथित साजिश से जोड़कर जांच कर रही है।

पिता से रिश्तों में तल्खी की बात स्वीकार

पूछताछ के दौरान सुब्रत ने अपने पिता विनीत मिनोचा को अच्छा और देखभाल करने वाला पिता बताया। हालांकि उसने पिता के साथ रिश्तों में कुछ तल्खी होने की बात स्वीकार की, लेकिन हत्या या साजिश में शामिल होने से साफ इनकार किया। सुब्रत ने पुलिस से कहा कि उसे अपने पिता की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

शालू ने पति पर लगाए फंसाने के आरोप

पुलिस के सामने सुब्रत और शालू का आमना-सामना भी कराया गया। जब शालू को बताया गया कि सुब्रत पर पिता की हत्या की साजिश का आरोप है और उसने पूछताछ में शालू का नाम भी सामने आने की बात कही, तो वह रो पड़ी। शालू ने आरोप लगाया कि सुब्रत खुद को बचाने के लिए उसे फंसा रहा है और उसे हत्या के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

राजकिशोर ने भी वारदात में शामिल होने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, विशाल के साथी राजकिशोर से भी पूछताछ की गई। उसका कहना है कि वह विशाल के कहने पर वारदात में शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार, राजकिशोर ने रुपये की जरूरत को वारदात में शामिल होने की वजह बताया। हालांकि आमने-सामने पूछताछ के दौरान सुब्रत और शालू ने राजकिशोर को पहचानने से इनकार किया।

हत्या के बाद चाबी और खून से सने कपड़े बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, रतन ऑर्बिट की दीवार फांदकर भागते समय विशाल ने फ्लैट की चाबी एक खाली प्लॉट में फेंक दी थी। पुलिस को वहां से चाबी मिली। वहीं राजकिशोर की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सुलभ शौचालय के पीछे से खून से सनी पैंट और काला गमछा बरामद किया गया।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन