बुधवार, 30 सितंबर 2026 बुध, 30 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

CG Congress: “वोट चोरी देश के साथ गद्दारी”, दीपक बैज का पीएम मोदी पर तीखा हमला, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर इस्तीफे की मांग

Deepak Baij on Vote Theft: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने देश की चुनाव प्रणाली और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “वोट चोरी देश के साथ सीधी गद्दारी है।” कांग्रेस अध्यक्ष […]

CG PCC Chief Deepak Baij
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Deepak Baij on Vote Theft: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने देश की चुनाव प्रणाली और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “वोट चोरी देश के साथ सीधी गद्दारी है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को दूषित करने का कुत्सित प्रयास किया है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटने का गंभीर आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि एसआईआर (SIR) के नाम पर भाजपा के इशारे पर देश भर में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ों पर प्रहार है और इसे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता को बचाए रखने के लिए अंजाम दिया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरी दोषपूर्ण प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और हटाए गए सभी 13 करोड़ मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में बहाल किए जाएं।

चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज करने का उठाया मुद्दा

दीपक बैज ने चुनाव आयोग के भीतर के आंतरिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों के दौरान एसआईआर प्रक्रिया में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर 14 अलग-अलग मौकों पर लिखित आपत्तियां और टिप्पणियां दर्ज कराई थीं। चूंकि आयोग के निर्णय बहुमत के आधार पर होने चाहिए, ऐसे में दो आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करना यह साबित करता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी तानाशाही और मनमानी चला रहे हैं।

राहुल गांधी के आरोपों की पुष्टि और निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व में उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे आज पूरी तरह सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली की तरह हैं। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में चुनाव प्रक्रियाओं को लेकर उठे गंभीर सवालों के बाद, कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे और सीईसी की बर्खास्तगी की हुंकार

अपने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए दीपक बैज ने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर देश विरोधी षड्यंत्रों को अंजाम देने वालों को संरक्ष्त करने के लिए ही दिसंबर 2023 में ऐसे कानून बनाए गए, जिससे चुनाव आयुक्तों को अभियोजन से सुरक्षा मिल सके। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पद से इस्तीफा दें, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के नाम पर देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटकर ‘वोट चोरी’ की गई है, जो देश के साथ गद्दारी है।
  • कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
  • कांग्रेस ने बताया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर 14 मौकों पर लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिन्हें नजरअंदाज किया गया।
  • यह मामला मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और उससे जुड़े कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस तरह के वोट चोरी के मुद्दों को पहले ही उठाया था, जिसे कांग्रेस अब पूरी तरह सच साबित होना बता रही है।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन