टीआरपी डेस्क। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मतदाताओं के लिए एक नई और बेहतर तकनीकी पहल लेकर आ रहे हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने EVM बैलेट पेपर में बड़े बदलावों की घोषणा की है, जिससे मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, स्पष्ट और यूज़र-फ्रेंडली होगी।

आयोग ने ईवीएम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन किया है, जो कि ‘कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961’ के नियम 49बी के तहत किए गए हैं। इस बार के चुनावों में मतदाता ईवीएम पर प्रत्येक उम्मीदवार की रंगीन तस्वीर देख सकेंगे। आयोग के अनुसार, अब से ईवीएम पर उम्मीदवार की फोटो तीन-चौथाई हिस्से में दिखाई देगी, जिससे मतदाताओं को सही उम्मीदवार की पहचान करने में कोई भ्रम न हो।

इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों के नाम-चाहे वे किसी भी दल से हों या निर्दलीय, एक ही प्रकार के स्पष्ट और बड़े फॉन्ट में लिखे जाएंगे। इसमें ‘नोटा’ विकल्प भी शामिल होगा। आयोग ने यह भी बताया कि यह पहल पिछले छह महीनों में उठाए गए 28 सुधारों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य मतदाता अनुभव को बेहतर बनाना और चुनाव व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करना है।

मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता

ECI के अनुसार, ये बदलाव पिछले छह महीनों में की गई 28 सुधार पहलों का हिस्सा हैं, जो मतदाता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं। आयोग का कहना है कि अब हर मतदाता EVM बैलेट यूनिट में नाम, फोटो और चुनाव चिह्न को स्पष्ट रूप से देख पाएगा, जिससे गलत मतदान की संभावना नगण्य हो जाएगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।