CM Bhupesh Opened The Wrist Of BJP - बीजेपी, रमन और नड्डा को CM भूपेश ने बताया OBC विरोधी
CM Bhupesh Opened The Wrist Of BJP - बीजेपी, रमन और नड्डा को CM भूपेश ने बताया OBC विरोधी

विशेष संवादाता, रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल पर तंज कस्ते हुए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस के घोषणापत्र के मुताबिक 4 साल से बकाया ₹12000 करोड़ तत्काल देने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नज़दीक आते ही दाऊ भूपेश को प्रदेश के बेरोजगारों के भत्ते की याद आने लगी है।

लगता है कांग्रेस और भूपेश सरकार का घोषणापत्र में किया सभी वादा महज़ आखरी के 6 माह के लिए था। विधायक अजय चंद्राकर ने भी भूपेश सर्कार पर पलटवार किया है उन्होंने भी बेरोजगारों के भत्ते और शराबखोरी का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

रमन सिंह ने कहा चुनाव सामने देखकर दाऊ @bhupeshbaghel को बेरोजगारी भत्ता याद आ गया। 52 महीनों तक युवाओं के ₹2500 का जिक्र नहीं किया, क्या कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ आखिरी 6 महीनों के लिए था? @RahulGandhi के वादे के अनुरूप 4 साल से बकाया ₹12000 करोड़ तत्काल बेरोजगार युवाओं को दिए जाने चाहिए।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। और यह बेरोजगारी भत्ता यदि दिसंबर 2018 से ही लागू कर दिया जाता है तब तो बेरोजगारों को इसका फायदा मिलेगा।यदि नहीं दिया जाता तो इसे बेरोजगारों को झुनझुना पकड़ा कर चुनावी घोषणा माना जाएगा। अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने यहां दारू टूरिज्म शुरू की है मिजोरम का कपल यहां आकर राजधानी की सड़कों में शराब पीकर मस्ती करता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।