बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Public

Jagdalpur: पीएम आवास का पैसा हजम, मकान अधूरा, SDM ने 162 हितग्राहियों को जारी किया अल्टीमेटम

Incomplete PM houses notice issue
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Incomplete PM houses notice issue: सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए हितग्राहियों के खातों में राशि भी पहुंची लेकिन जगदलपुर में बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही सामने आए हैं जिन्होंने पैसा मिलने के बाद भी अपना आशियाना पूरा नहीं किया, अब ऐसे लोगों पर प्रशासन सख्त होने की तैयारी में है, जगदलपुर एसडीएम ने 162 हितग्राहियों को नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम की टीम के सर्वे में 162 मकान अलग-अलग स्तर पर अधूरे मिले। किसी ने नींव के बाद काम रोका, कोई लिंटल और रूफ लेवल पर छोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार तीनों किस्तें प्राप्त करने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं किया गया।

SDM ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

SDM मनीष वर्मा ने सभी 162 हितग्राहियों को नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। SDM का कहना है – “पहले समझाइश देकर निर्माण पूरा करने को कहा जाएगा, नहीं तो शासन की राशि की वसूली की कार्रवाई होगी।”

आवंटन पर सत्ता-पक्ष विपक्ष में खींचतान

इस बीच नगर निगम में आवेदनों की छंटनी और आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज है। विपक्ष का आरोप है कि बड़ी संख्या में पात्र परिवारों के आवेदन खारिज किए जा रहे हैं।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

सवाल 1. क्या मामला है?
जवाब: जगदलपुर में 162 हितग्राहियों ने PM आवास की तीनों किस्तें लेकर भी मकान अधूरे छोड़े, SDM ने नोटिस दिया।

सवाल 2. कार्रवाई क्या होगी?
जवाब: SDM मनीष वर्मा ने कहा – पहले समझाइश, फिर भी नहीं बनाया तो राशि की वसूली की जाएगी।