शनिवार, 10 अक्तूबर 2026 शनि, 10 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Scam

Liquor scam: ED का एक और आरोप पत्र, बताया- रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़, 20 नवंबर को होगी सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3400 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। ED ने आरोप पत्र में दावा किया है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के जरिए करीब 52 करोड़ रुपये […]

Liquor scam: ED का एक और आरोप पत्र, बताया- रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़, 20 नवंबर को होगी सुनवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3400 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

ED ने आरोप पत्र में दावा किया है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के जरिए करीब 52 करोड़ रुपये की नकदी रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाई गई। एजेंसी ने इस लेन-देन के लिए दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों को आधार बनाया है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

ऐसे पहुंचा पैसा: चावड़ा से डड़सेना, फिर रामगोपाल तक

आरोप पत्र के मुताबिक, अनवर ढेबर का सहयोगी दीपेन चावड़ा नकदी लेकर Liquor scam: ED का एक और आरोप पत्र, बताया- रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़, 20 नवंबर को होगी सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3400 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

ED ने आरोप पत्र में दावा किया है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के जरिए करीब 52 करोड़ रुपये की नकदी रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाई गई। एजेंसी ने इस लेन-देन के लिए दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों को आधार बनाया है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

ऐसे पहुंचा पैसा: चावड़ा से डड़सेना, फिर रामगोपाल तक

आरोप पत्र के मुताबिक, अनवर ढेबर का सहयोगी दीपेन चावड़ा नकदी लेकर देवेंद्र डड़सेना तक पहुंचाता था। इसके बाद देवेंद्र के माध्यम से यह रकम रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचती थी। ED ने इस पूरी चेन का ब्योरा चार्जशीट में दिया है।

बता दें कि ED शराब घोटाले के अलावा कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले के मामलों में भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल उन्हें 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

127 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी आरोपी

रामगोपाल अग्रवाल करीब 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य राइस मिलरों ने अपने बयानों में प्रति क्विंटल 20 रुपये पहुंचाए जाने की बात कही है। ED ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से जुड़ी जानकारी सरकार से मांगी थी, जिस पर खाद्य विभाग ने 356 पेज की जानकारी भेजी है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. ED ने शराब घोटाले में किसके खिलाफ नया आरोप पत्र दाखिल किया?
Ans. कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ। आरोप है कि अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के जरिए 52 करोड़ रुपये उन तक पहुंचे।

Q2. पैसे पहुंचने का तरीका क्या बताया गया?
Ans. ED के मुताबिक दीपेन चावड़ा नकदी देवेंद्र डड़सेना तक लाता था, फिर डड़सेना के जरिए रकम रामगोपाल अग्रवाल तक जाती थी।

Q3. सुनवाई कब होगी और अन्य कौन से घोटाले जुड़े हैं?
Ans. इस मामले में 20 नवंबर को सुनवाई होगी। रामगोपाल अग्रवाल 127 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी आरोपी हैं, जिसमें राइस मिलरों ने प्रति क्विंटल 20 रुपये देने की बात कही है।डड़सेना तक पहुंचाता था। इसके बाद देवेंद्र के माध्यम से यह रकम रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचती थी। ED ने इस पूरी चेन का ब्योरा चार्जशीट में दिया है।

बता दें कि ED शराब घोटाले के अलावा कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले के मामलों में भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल उन्हें 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

127 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी आरोपी

रामगोपाल अग्रवाल करीब 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य राइस मिलरों ने अपने बयानों में प्रति क्विंटल 20 रुपये पहुंचाए जाने की बात कही है। ED ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से जुड़ी जानकारी सरकार से मांगी थी, जिस पर खाद्य विभाग ने 356 पेज की जानकारी भेजी है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. ED ने शराब घोटाले में किसके खिलाफ नया आरोप पत्र दाखिल किया?

Ans. कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ। आरोप है कि अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के जरिए 52 करोड़ रुपये उन तक पहुंचे।

Q2. पैसे पहुंचने का तरीका क्या बताया गया?

Ans. ED के मुताबिक दीपेन चावड़ा नकदी देवेंद्र डड़सेना तक लाता था, फिर डड़सेना के जरिए रकम रामगोपाल अग्रवाल तक जाती थी।

Q3. सुनवाई कब होगी और अन्य कौन से घोटाले जुड़े हैं?

Ans. इस मामले में 20 नवंबर को सुनवाई होगी। रामगोपाल अग्रवाल 127 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी आरोपी हैं, जिसमें राइस मिलरों ने प्रति क्विंटल 20 रुपये देने की बात कही है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन