बॉलीवुड की एक और सेलेब तारा सुतारिया आईं कोरोना की चपेट में, हाल ही में पूरी की थी ‘तड़प’ की शूटिंग
image source : google

टीआरपी डेस्क। देशभर में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना इसके केस में बढोतरी हो रही है। आजकल इसका असर बॉलीवुड में भी देखा जा सकता है। बीते हफ्ते से लेकर अब तक कई सेलेब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पहले रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और अब इस लिस्ट में तारा सुतारिया का नाम भी शामिल हो चुका है।

जानकारी अनुसार, तारा सुतारिया कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बता दें, हाल ही में तारा ने अपनी आने वाली फिल्म तड़प की शूटिंग पूरी की है। वहीं इस फिल्म में तारा के साथ अहान शेट्टी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही यह फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तारा ने तड़प का पोस्टर शेयर कर फिल्म की जानकारी दी थी। तारा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि एक लव स्टोरी ढेर सारे इमोशन्स के साथ। साजिद नाडियाडवाला की लव स्टोरी तड़प में जादू का अनुभव करें। वहीं अक्षय कुमार ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करके तारा और अहान को शुभकामनाएं दी थी।

See also  Congress appoints observers: बंगाल से असम तक कांग्रेस की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, भूपेश बघेल को असम, सचिन पायलट केरल सहित इन दिग्गजों को सौंपी चुनावी कमान

जानकारी अनुसार, तारा हीरोपंती 2 में भी नजर आने वाली हैं। हीरोपंती 2 का टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर पोस्टर शेयर किया गया था। रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है। हालांकि ऑफिशियली अभी तक तारा ने फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस होने की अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…