Surya's Trusted Close To ED - मनी लांड्रिंग मामले में सूर्या के करीबी का ED के सामने सरेंडर
Surya's Trusted Close To ED - मनी लांड्रिंग मामले में सूर्या के करीबी का ED के सामने सरेंडर

रायपुर। CG News:महादेव एप के आनलाइन सटोरियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में पहली बार फेमा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ईडी ने अब कार्पोरेट अकाउंट के जरिए विदेशों से लेनदेन करने वाले हैंडलर को गिरफ्तार करने की तैयारी में लगी है। दुर्ग पुलिस ने अब तक 18 कार्पोरेट अकाउंट को फ्रीज कर दिया हैं। इसकी पूरी जानकारी ईडी को सौंपी गई है।

सुपेला थाना प्रभारी से मांगी संदिग्ध खातों की जानकारी

CG News: प्रवर्तन निदेशालय रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 9 दिसंबर को सुपेला थाना प्रभारी को पत्र लिखकर महादेव एप के मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है, जिसमें एफआइआर, चार्जशीट और जिस बैंक के कारर्पोरेट अकाउंट में लेनदेन हुआ है उसके दस्तावेज मंगाए गए हैं।

विदेशों में पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन के सबूत मिले

CG News: ईडी ने इस एप से जुड़े मुख्य सरगना व उनसे जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई है। ईडी को संकेत मिले हैं कि आनलाइन गेमिंग से विदेशों में पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन किया गया है। जिन खातों का उपयोग किया गया है। वे शैल कंपनियों की खाते की तरह हैं और आशंका है कि मनी लाड्रिंग से काली कमाई सफेद की जा रही है।

See also  भावना जाट ने 20 किमी पैदल रेस में ओलिंपिक का टिकट कटाया, अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।