छत्तीसगढ़: गणेश विसर्जन देखने आई 13 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप,चार गिरफ़्तार, एक फरार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ बलराम जिले में तीन दिन पहले गणेश विसर्जन देखने सहेली के साथ गई तेरह वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में दो नाबालिग समेत पाँच लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

शंकरगढ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यहां गणेश विसर्जन देख रही किशोरी को सहेली किसी काम से छोड़कर गई जिसके बाद परिचित किशोर आया और उसे सहेली बुला रही है कह कर ले गया। जैसे ही खेत के पास किशोरी पहुंची, वहाँ पहले से मौजूद चार आरोपियों ने क़ब्ज़े में ले लिया और दुष्कर्म कर भाग निकले। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।