द रूरल प्रेस : सर्दी का मौसम अपने साथ की समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में चलने वाली सर्द

हवाओं के कारण आप जल्दी सर्दी-खांसी की चपेट में आ जाते हैं, फिर चाहें आप कितने भी मोटे कपड़े

क्यों ना पहन लें। सर्दियों में होने वाली इन परेशानियों से बचने के लिए शरीर को बाहर से नहीं बल्कि अंदर

से गर्म रखने की जरूरत होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको

अंदर से गर्म रखेंगी और बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी।

 

अदरक

सर्दी के मौसम में खुद को हैल्दी रखने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर

को गर्माहट देने के साथ सर्दी-खांसी से बचाने में भी मदद करता है। आप इसे खाने के अलावा

चाय में भी यूज कर सकते हैं।

 

शहद

शहद इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता

See also  अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को सेवा समाप्ति के पहले अंतिम मौका, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूचना, देखें डॉक्टरों की पूरी लिस्ट

है। इससे आप खांसी-जुकाम,फ्लू से बचाने में मदद करता है।

 

लहसुन

एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर लहसुन भी शरीर को अंदर से गर्म रखने

में मदद करता है। रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ 3-4 लहसुन का सेवन करें। आप चाहें तो

लहसुन और शहद का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा खाना बनाने के लिए भी इसका

इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

नट्स

सर्दी के मौसम में नट्स यानी सूखे मेवे खाने इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा

सकता है। इसके लिए आप बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट आदि को स्नैक्स में

शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है

और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

 

मूंगफली

सर्दियों में मूंगफली खाना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप इसके साथ गुड़ मिक्स

करके खाएं। इससे ना सिर्फ आपका शरीर अंदर से गर्म रहेगा बल्कि आप कई अन्य बीमारियों

See also  Anti Paper Leak Law: देश में आधी रात लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून, पकड़े गए तो इतने साल की सजा का प्रावधान

से भी बचें रहेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।