टीआरपी डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Xiaomi ने नई Foldable Electric Bicycle पेश की है।

Qicycle Electric नामक इस इलेक्ट्रिक साइकल की कीमत 2,999 युआन यानी करीब 30 हजार रुपए रखी गई है।

 

इस साइकल का डिजाइन बहुत ही साधारण है। इसके हैंडलबार के बीच में एक लाइट-सेंसिटिव

डिस्प्ले लगी है वहीं इसमें गियर, स्पीड, बैटरी पावर और लाइट्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

 

तीन राइडिंग मोड्स :

इस साइकल में तीन राइडिंग मोड्स (प्योर पेडल, बूस्ट और इलेक्ट्रिक) दिए गए हैं। साइकल

के हैंडलबार के बाईं ओर पावर स्विच, हॉर्न बटन और हाई-लो गियर स्विच लगा है।

 

बैटरी और रेंज :

इस इलेक्ट्रिक साइकल में 5.2Ah की लीथियम बैटरी लगी है जो 40 किलोमीटर तक का

रास्ता तय करने में मदद करती है। इलेक्ट्रिक मोड में इसकी स्पीड 25 किलोमीटर प्रति

घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं यह साढ़े 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

See also  BREAKING : विवेक ढांड बने रेरा के ऑल इंडिया फोरम के अध्यक्ष

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।