फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस एनसीपी में ड्यूप्टी सीएम को लेकर तकरार

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। शिवसेना प्रमुख

उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ जरूर ले ली है, लेकिन अभी उनका बहुमत साबित

करना बाकी है। बता दें कि अब तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि उद्धव ठाकरे

3 दिसंबर को बहुमत परीक्षण से गुजरेंगे।

 

फिलहाल जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक उद्धव ठाकरे ने तीन दिसंबर की बजाए 30

नवंबर को भी बहुमत साबित करने का मन बना लिया है। दरअसल कांग्रेस कैबिनेट विस्तार

से पहले एक बड़ी डिमांड उनके आगे रख दी है। सीएम उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि वह जल्द

से जल्द फ्लोर टेस्ट पास कर अपनी कैबिनेट का विस्तार करें। जल्द बहुमत परीक्षण के लिए

उद्धव ठाकरे ने प्रोटेम स्पीकर से बातचीत भी की है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बहुमत

साबित करने के लिए उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था।

See also  TRP EXCLUSIVE: छत्तीसगढ़ का अगला CS कौन?... क्या है इस गुप्त मुलाकात के मायने

 

बता दें कि फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्टी सीएम पद को लेकर एनसीपी और कांग्रेस के बीच मनमुटाव बढ़

गया है। कांग्रेस ने शिवसेना के आगे अपना डिप्टी सीएम बनाए जाने की डिमांड रखी है। जबकि

शिवसेना चाहती है कि एनसीपी का डिप्टी सीएम बने। पहले खबर थी कि एनसीपी नेता अजित

पवार उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन उनके बागी तेवरों के बाद कांग्रेस ने अपना नाम

आगे बढ़ाया है।

 

तीनों दलों में समन्वय बनाना चुनौती

सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद उद्धव की सबसे बड़ी चुनौती ही तीनों दलों में समन्वय स्थापित

करना है। एनसीपी और कांग्रेस के बीच भले ही हर तरह के समझौते की बात कही जा रही हो

लेकिन अंदरखाने अभी भी बहुत कुछ चल रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  8th Pay Commission :  आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना जल्द, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ, जानें कब से होगा लागू ?

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।