मुंबई/नई दिल्ली। शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से तीन दिन की

मोहलत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी पर फिलहाल जल्द सुनवाई की मांग नहीं की है।

 

विधानसभा चुनाव के बाद दो हफ्ते से ज्यादा समय तक सरकार गठन पर चली खींचतान के बीच मंगलवार को

राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था। इसके साथ ही शिवसेना ने अपना रुख बदलते हुए कहा है कि अभी

राष्ट्रपति शासन के फैसले को भी वह चुनौती नहीं देगी।

 

शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडिस ने कहा, ‘हम आज शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर

नहीं कर रहे हैं। याचिका कब दायर की जाए, इस पर निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है।

 

राज्यपाल द्वारा मोहलत न दिए जाने की कल की याचिका को भी हम आज मेंशन नहीं कर रहे हैं।’ इससे पहले

खबर थी कि शिवसेना राष्ट्रपति शासन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए एक नई याचिका दाखिल करेगी।

See also  टाटा डिजिटल की अब ई-किराना कारोबार में एंट्री, बिग बास्केट में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

 

उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत,बीजेपी ने शिवसेना से रिश्ता तोड़ा है, शिवसेना ने नहीं

शिवसेना ने अभी भी बीजेपी से सुलह के दरवाजे खोल रखे हैं। इसका संकेत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी ने शिवसेना से रिश्ता

तोड़ा है, शिवसेना ने नहीं। माना जा रहा है कि यह कहना उद्धव ठाकरे की एनसीपी और कांग्रेस पर दबाव बनाने

की रणनीति भी हो सकती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।