बॉलीवुड डेस्क। शर्लिन चोपड़ा ( Sherlyn Chopra ) ने बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन ( Bollywood Drug Connection ) पर बड़ा खुलासा किया है। एक चैनल पर चर्चा के दौरान शर्लिन ने दावा किया है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की बीवियां ड्रग्स लेती हैं।

आगे शर्लिन चोपड़ा ( Sherlyn Chopra ) ने बताया कि केकेआर की आफ्टर मैच पार्टी में क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की बीवियों को वॉशरूम में ड्रग्स लेते देखा है। आगे की चर्चा के दौरान शर्लिन ने कहा, “कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के क्रिकेटर्स थे, उनकी पत्नियां थी, वर्कस थे, टीम के मालिक थे और उनके कुछ चहेते सुपरस्टार दोस्त थे। वहां जब मैं बाथरूम में गई थी तो उनकी बीवियों को वाइट पाउडर स्मोक करते हुए देखा। बीवियों को मैंने वॉशरूम में स्मोक करते हुए देखा, अब अगर जेंट्स बॉशरूम में जाती वहां कोई दूसरा नजारा देखने को मिलता।

आपको बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता फ्रैचाइंजी है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इस फ्रैचाइंजी के मालिक हैं।

See also  बड़ी खबर: रामकुमार तिवारी बने प्रमुख सचिव (विधि)

ये लोग ड्रग्स के बगैर काम नहीं कर सकते

शर्लिन चोपड़ा ( Sherlyn Chopra ) ने आगे एक चैनल को बताया कि, ‘ये बात बाहर के लोगों के लिए थोड़ा शौकिंग होगा, लेकिन बॉलीवुड के लोग अच्छे से जानते हैं कि कौन लोग कुकिन एडिक्टर्स हैं, कौन लोग ड्रग्स लिए बगैर काम नहीं कर सकते।

चोपड़ा ने आगे कहा, पार्टी में मैंने किन-किन लोगों को देखा मुझे सब याद है। वक्त आने पर सबकुछ बताउंगी। इसे छिपाने के लिए मेरे पास कोई मकसद ही नहीं है। मैं चाहती हूं कि ये ड्रग्स सिंडिकेट का पूरी तरह से खुलासा हो जाए। सभी सप्लायर्स, डीलर्स के नाम बाहर आने चाहिए। जिसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री स्वच्छ हो जाए।

NCB का शुक्रिया

शर्लिन चोपड़ा ने NCB का शुक्रिया करते हुए कहा, “NCB ने ड्रग्स कनेक्शन ( Bollywood Drug Connection ) का खुलासा किया है। NCB की एंट्री से पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने सबसे पहले ये बात कही थी कि सुशांत के हत्यारों का इंड्रस्टी के ड्रग्स माफिया के साथ गहरा संबंध है।”

See also  KKR vs GT मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।